Search

 
 
 

धनबाद: पोस्टर लगाकर पूछ रही युवा कांग्रेस-'ये भाजपा का राष्ट्रवाद है या आतंकवाद'

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार 7 जुलाई को जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर कन्हैया के हत्यारों के साथ भाजपा नेताओं के संबंध से जुड़ा पोस्टर लगाया. पोस्टर में भाजपा से पूछा जा रहा है कि ‘ये राष्ट्रवाद है या आतंकवाद’. झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर चौक चौराहे पर लगाया गया कन्हैया के हत्यारों का पोस्टर कोई विवादित नहीं है. यह सच्चाई है. इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस भाजपा से पूछना चाहती है कि हर आतंकी भाजपाई क्यों होता है.  इसका जवाब अब भाजपा के लोगों को देना पड़ेगा. बता दें कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी से बीजेपी कनेक्शन को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-against-bccls-share-sale-and-displacement-policy/">धनबाद:

बीसीसीएल के शेयर बेचने व विस्थापन नीति के विरोध में प्रदर्शन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही