Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी में युवा कांग्रेस ने चलाया यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान

 

मणिपुर में महिला के साथ बर्बरता पर जताया रोष, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

Putki : पुटकी पुराना मिड्ल स्कूल प्रांगण में शुक्रवार 21 जुलाई कांग्रेस ने यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चलाया. इस मौके परधनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव मौजूद थे. युवा कांग्रेस के नेता वसीम खान ने अध्यक्षता की व जिला महासचिव विक्की कुमार संचालन  किया. इस अवसर पर जुनैद खान, मजहर आलम उर्फ गुड्डू, विश्वनाथ सिंह, साईद वशेद, हरखचंद कुर्मी को युवा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई. साथ ही दर्जनों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा. सभी कांग्रेस जनों ने पुटकी गेट से प्रभु महतो चौक तक पैदल मार्च किया व मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ बर्बरता पर रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत पूरे जिले में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी ही युवाओं का भविष्य उज्जवल कर सकती है. कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में रही है हमेशा युवाओं के लिए हितकारी नीतियां बनाने का काम किया है. आज देश के युवा ठगा महसूस कर रहे हैं. बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है. सभी युवा कांग्रेस के साथी प्रण लें कि कर्नाटक की तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह योगी, जिला युवा महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, खुर्शीद अंसारी, धनबाद उपाध्यक्ष सूरज पासवान, विजय कुमार, शोएब शेख, सुमित कुमार, फरदीन, सैफ, कैफ, राज कुमार तांती, तनुजा परवीन, रेशमा परवीन, तनीषा परवीन, अंसारी खातून, भूपेंद्र पासवान, विक्की पासवान, सागर पासवान आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही