Search

 
 
 

धनबाद : भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मुगमा में यूथ कांग्रेस की बैठक

 
Maithon : लोकसभा चुनाव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को यूथ कांग्रेस की निरसा विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मुगमा में हुई. संगठन के धनबाद जिला अध्यक्ष कुमार गौरव व को-ऑर्डिनेटर विक्की कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबाद से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर से लेकर पंचायत व प्रखंड स्तर तक समिति का गठन कर पदाधिकारियों का चयन करें. साथ ही झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं. जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने अगले माह प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा. झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख सन्नी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए. बैठक की अध्यक्षता निरसा विधानसभा अध्यक्ष रवि सिंह ने की. मौके पर अनुपम सिन्हा, रोमित हाड़ी, जयप्रकाश राय, चन्द्रभूषण सिंह, अमृत पाठक, परितोष गोप, राहुल हाडी, शिवम, बुबाई, कुंदन साव, सूरज भुइयां, करण शर्मा, अजय सिंह, अभिजीत बाउरी, सन्नी टुडू, सुजीत राय, आर्यन, रूपेश बाउरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-jharia-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: झरिया में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही