Search

 
 
 

धनबाद: युवा कांग्रेस ने लिया जनता से जुड़ने का संकल्प, कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

 

कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Dhanbad:  प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार 16 सितंबर को सहजानंद नगर स्थित सामुदायिक भवन में हुई. प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. बैठक में कहा गया कि संगठन के कार्यकर्ता जनता से जुड़ें व उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करें. सभी कार्कर्ताओं से कहा गया कि वे अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करे व उसके समाधान में तन-मन से जुट जाएं. जो काम नहीं हो पा रहा है, उनसे वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराएं. मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही