Search

धनबाद: कुमारधुबी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Maithan : मैथन (Maithan)  कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पश्चिम अप लाइन में ट्रेन से कट कर युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना 16 मार्च गुरुवार शाम चार बजे की है. आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और युवक की पहचान करने की कोशिश की. खबर पाकर आरपीएफ और कुमारधुबी पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस को मृतक के पैंट की जेब से एक पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पास बुक बरामद हुआ. आधार कार्ड के अनुसार मृत युवक विनय कुमार (23) जमुई निवासी मनोज पासवान का पुत्र बताया गया है. आरपीएफ ने बताया कि छानबीन जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp