Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Topchanchi, Dhanbad :  शुक्रवार देर शाम तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालड्डा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति चल रहा था. पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण शरीर से काफी ज्यादा खून निकल गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तोपचांची पुलिस और नेशनल हाईवे के कर्मचारियों को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. ग्रामीणों ने बताया कि युवक सड़क किनारे हमेशा घूमता रहता था. इससे ग्रामीणों ने यह अंदाजा लगाया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/mob-lynching-in-rajasthans-alwar-one-dead-three-serious/">राजस्थान

के अलवर में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, तीन गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही