Search

धनबाद : अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

Barora (Katras) : बरोरा थाना क्षेत्र की पोचरी बस्ती मध्य विद्यालय नीचे टोला के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बस्ती के एक युवक मेघनाथ राय (32) की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है. मेघनाथ को धक्का मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घायल युवक  को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ट्रैक्टर खोनाठी निवासी अजय साव का बताया जा रहा है. ट्रैक्टर अवैध मिट्टी लोडकर ईंट भट्ठा जा रहा था. बरोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. युवक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसे दो छोटे-छोटे बेटे हैं. ज्ञात हो कि इन दिनों इलाके में अवैध मिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. सरकारी व गोचर भूमि से मिट्टी खनन कर धंधेबाज इलाके में संचालित अवैध ईंट भट्ठे में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं. अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक सड़कों पर तेजी से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp