Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चुराने में ओवरहेड तार से सटकर युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Baghmara: बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले में मालगाड़ी से कोयला उतारने का सिलसिला जारी है. कुछ दिन पहले महुदा खानुडीह में मालगाड़ी के ऊपर दौड़ते कोयला उतारने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. ताजा मामला में कुसुंडा- तेतुलमारी रेल लाइन पर मंगलवार 26 जुलाई की सुबह निचितपुर के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर चोरी से कोयला उतारने में ओवरहेड तार के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

  युवक का शव लेकर भाग निकले परिजन

सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद युवक के स्‍वजन शव को लेकर भाग निकले.  मृतक की पहचान विजय बाउरी के रूप में हुई है. वह ईस्ट बसुरिया इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. हादसे में झुलसी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद वह ट्रेन के ऊपर ही रह गई और ट्रेन खुल गई. मालगाड़ी के कुछ दूर आगे तेतुलमारी स्टेशन पहुंचने पर रेल पुलिस ने महिला को नीचे उतारा और अस्पताल भेजा.   महिला बड़की बौआ की रहने वाली बताई जा रही है. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जबकि घटनास्‍थल पर भगदड़ मच गई.

  झुलसी महिला मालगाड़ी की बोगी में गिरी

कुछ देर के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्‍या है. जब तक समझते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. आनन-फानन में स्‍थानीय लोग उसके शव को लेकर वहां से भाग गए. ग्रामीण कह रहे हैं कि झुलसी महिला को बीजीएच बोकारो भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि झुलसी महिला हादसे के बाद मालगाड़ी की बोगी में ही गिर गई.  मालगाड़ी तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्‍थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारा.  लोगों की मदद से रेल पुलिस ने उसे बोकारो जनरल अस्‍पताल भेज दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-attempts-to-steal-water-supply-pipe-criminals-fled-the-truck-after-hearing-the-noise/">धनबाद

: जलापूर्ति का पाइप चोरी करने का प्रयास, शोर सुन ट्रक छोड़ भागे अपराधी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही