Kalubathan : आसनसोल रेल मंडल के कालूबाथान व कुडकुड़ी रेलवेब्रिज के बीच मंगलवार को अप लाइन पर एक युवक ट्रेन से कट गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा पोल संख्या 244/17 व 244/20 के बीच हुआ. युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. सूचना पाकर कालूबाधान ओपी के रवीन्द्र नाथ ओरांग व विजय कुमार यादव जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. यह भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ban-on-direct-recruitment-in-upsc-is-victory-of-social-justice-dr-ajay-kumar/">Jamshedpur
: यूपीएससी में सीधी भर्ती पर रोक सामाजिक न्याय की जीत – डॉ. अजय कुमार [wpse_comments_template]
धनबाद : कालूबाथान के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Leave a Comment