Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में एनएच पर वाहन के धक्के से युवक की मौत

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच स्थित दयाबस पहाड़ के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में चश्मदीदों ने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था. तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रात में सड़क पर पड़ा शव नजर नहीं आने के कारण कई वाहन  शव को रौंदते हुए निकल गए, जिसस शव क्षत-विक्षत हो गया. तोपचांची पुलिस व नेशनल हाइवे कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड्ताल की.पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-against-the-tainted-before-elections-ssp/">धनबाद

: चुनाव से पहले दागियों पर होगी कार्रवाई- एसएसपी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही