Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : माटीगढ़ में बाइक से गिर कर युवक की मौत

Katras :  कतरास (Katras)  माटीगढ़ स्थित आई बी पी कंपनी के समीप मुख्य मार्ग पर शनिवार 4 मार्च को अपराह्न लगभग 3 बजे बाघमारा से डैम कॉलोनी माटीगढ़ लौट रहे एक बाइक सवार युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि माटीगढ़ डैम कॉलोनी निवासी राम प्रवेश चौहान का पुत्र संतोष चौहान (उम्र 28) बाघमारा से अपननी अपाची बाइक पर घर लौट रहा था. तभी आई बी पी कंपनी के समीप सामने से आ रहे एक टेम्पो से चकमा खाकर वह रोड पर लगे पानी के पाइप से संतुलन खो बैठा व सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर और जांघ में गंभीर चोट लगी. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर निचितपुर कतरास नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके परिवारजनों में मातम छा गया है. वह पत्नी के अलावा दो बच्चों को छोड़ गया है. युवक सामजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेता था. सूचना मिलने पर बाघमारा थाना के ए एस आई मंदीप सिंह ने घटनास्थल की जांच की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही