Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:गोफ में गिर कर  युवक की मौत, शव निकालने में जुटे लोग

Advertisement
Advertisement

कोयला चुनकर करता था गुजर-बसर, नशे का भी था आदी

Jharia : घनुडीह गांधी चबूतरा के पास शुक्रवार 28 जुलाई को गोफ़ (दरार) में गिर कर परमेश्वर चौहान (40 वर्ष ) की मौत हो गई. खबर मिलने पर पाकर परिजन, पुलिस व बीसीसीएल प्रबंधन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि परमेश्वर कोयला चुनकर गुजर-बसर करता था. वह अत्यधिक नशा का भी आदी था. स्थानीय लोगों का कहना है कि परमेश्वर चौहान को एक दो दिन पहले गोफ वाले स्थल पर घूमते देखा गया था. आशंका जताई गई है कि शायद उसका पैर फिसला और वह गहरे गोफ में समा गया. घनुडीह ओपी प्रभारी व बीसीसीएल के लोग शव को निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक शव को नहीं निकाला जा सका था. मृतक के पिता बेलगाड़िया निवासी रामू चौहान , भाई विजय चौहान,  बहन सुनीता देवी, रेखा देवी, राधा देवी व भतीजा सुमित का रो रो कर बुरा हाल है, [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही