Search

 
 
 

धनबाद : सर्पदंश से युवक की मौत, एसएनएमएमसीएच में डेढ़ घंटे तक नहीं हुआ इलाज

 

निजी अस्पताल  ले गए परिजन, डॉक्टरों ने हाथ खड़े किए तो लिया झाड़-फूंक का सहारा

Jharia : झरिया के राजग्राउंड के रहने वाले 20 वर्सिय युवक जगन कुमार रवानी की सांप काटने से मौत हो गई. घटना रविवार 17 सितंबर देर रात की है. जगन कुमार घर में सोया हुआ था, तभी रात करीब 12 बजे उसे सांप ने डंस दिया. उसने इसकी जानकारी जानकारी घरवालों को दी. परिजन आनन-फानन में उसे एसएनएमसीएच, धनबाद ले गए. परिजनों के अनुसार उस वक्त युवक पूरे होश में था, लेकिन एसएनएमएमसीएच में डेढ़ घंटों तक उसका इलाज शुरू नहीं हो सका. हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए. वहां भी डॉक्टरों ने समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात कह इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए. डॉक्टरों ने कहा कि काफी देर हो चुकी है, इलाज संभव नहीं है. धीरे-धीरे उसकी सांसें बंद हो गईं. इसके बावजूद परिजनों ने युवक को मृत मानने से इनकार कर दिया और झाड़-फूंक के लिए उसे तांत्रिक के पास ले गए. जब युवक के शरीर मे कोई हलचल नही हुई, तो थक-हारकर परिजन उसे बिहार के अरवल ले गए. जगन रवानी के परिजनों ने एसएनएमसीएच के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मां गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा सही-सलामत था. बातचीत भी कर रहा था, लेकिन एसएनएमसीएच के डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई. उसने दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की. युवा बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-interdistrict-bike-theft-gang-exposed-5-arrested-2/">जामताड़ा

: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही