Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जीटी रोड देवियाना मोड़ के समीप वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड देवियाना मोड़ के समीप मंगलवार 9 मई को देर शाम एक वाहन की चपेट में 32 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर प्रखंड के बरवा निवासी आनंद प्रमाणिक उर्फ जितेन निरसा के भालजोडिया गांव आए थे. शाम को लगभग 8 :30 बजे वह अपने घर बरवा जा रहा था. तभी देवियाना मोड़ के समीप किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. खबर मिलते मृतक की मां भी पहुंची और दहाड़ मारकर रोने लगी. लोग प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर आक्रोश जता रहे थे. सूचना मिलने पर निरसा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही