Search

 
 
 

धनबाद : लेडी डुमर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

 
दो बाइक की टक्कर मे सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा Katras : बरोरा थाना अंतर्गत कतरास-डुमरा हिरक मार्ग पर लेडीडुमर हनुमान मंदिर के समीप बुधवार 13 सितंबर की दोपहर 12 बजे के आसपास सड़क दुर्घटना में क युवक की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कतरास की ओर से आ रही बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई. जिससे एक बाइक पर बैठे भटमुरना निवासी मयंक राम (17 वर्ष) सड़क पर गिर गया. इस दौरान वह कतरास की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ट्रक लिलोरी मंदिर से पूजा कराकर आ रहा था. सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस तीनो गाड़ियों को जब्त कर थाना ले गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था. यह">https://lagatar.in/dhanbad-meri-mati-mera-desh-program-organized-in-shahrpura-shiv-temple-premises-of-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही