Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत

Maithon : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के चिरकुंडा-बलियापुर मुख्य मार्ग पर 11 जून रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान डुमरकुंडा दुर्गा मंदिर निवासी तापस सिन्हा के 24 वर्षीय पुत्र सुमित सिन्हा के रूप में हुई है. घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है. कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है. कुछ लोगों का कहना है कि स्कूटी से गिरकर युवक की मौत हुई,  जबकि कुछ ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना बता रहे हैं. घटना के बाद परिजन व पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सुमित दो भाइयों में बड़ा था. वह होटल से नाश्ता लाने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकला था और कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया. मौके पर पहुंची चिरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-vande-bharat-train-will-run-between-patna-and-ranchi-on-12th/">धनबाद

: अब 12 को दौड़ेगी पटना व रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही