Search

 
 
 

धनबाद:  गोमो में यूथ फोर्स ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल

 
Gomoh: गोमो (Gomoh)  गोमो के  साहेब कॉलोनी दुर्गा मंडप के प्रांगण में स्व दुलाल सिंह की स्मृति में यूथ फोर्स ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मुख्य अतिथि  जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक  दीप नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूथ फोर्स की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है जिन जरूरतमंद लोगों को इस ठंड से बचने के लिए सरकार से कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है, उन्हें यूथ फोर्स कंबल उपलब्ध करा रहा है. इस अवसर पर यूथ फोर्स गोमो मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल, सवीना प्रवीन अकरम अंसारी, प्रकाश नारायण मंडल, गोपाल चन्द्र गोप, इंदल सिंह, एनुल अंसारी, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही