Search

 
 
 

धनबाद : नीट परीक्षा में सफल कतरास के छात्र सोहेल को यूथ फोर्स ने किया सम्मानित

 
Katras : कतरास के श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने नीट परीक्षा में सफल छात्र श्यामडीह निवासी सोहेल अख्तर को सम्मानित किया. उसे प्रशस्ति पत्र, पुस्तक, अंग वस्त्र और गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया. मौके पर छात्र के माता-पिता भी थे. दीप नारायण सिंह ने कहा कि संस्था पिछले 16 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने में सहयोग करती आ रही है. हमें फख्र है कि एक मजदूर के बेटे ने नीट परीक्षा में सफल होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज खान, धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, फुलचंद दास, सूरज कुमार सिंह, सपन दुबे, प्रदीप सिंह, मो. सलीम खान, मो. मुजाहिद आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/assembly-elections-will-be-fought-under-the-leadership-of-nitish-kumar/">पटना:

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव – चौधरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही