Search

 
 
 

धनबाद : प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को यूथ फोर्स ने किया सम्मानित

 
Katras : कतरास के श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में 21 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व युवाओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश महासचिव और यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने सिविल इंजीनियरिंग गेट परीक्षा में पूरे देश में 57वीं रैंक हासिल करने वाले अमन राज सिंह को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में डॉ. एमएन वर्मा, एसएससी सीजीएल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में चयनित शुभम तिवारी, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नागेश्वर नायक, नेशनल मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडलिस्ट आरूष कुमार रावत, व नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाली देवश्री कुमारी शामिल हैं. सभी को मेडल, शॉल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-employees-demonstrated-for-the-demand-of-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही