Search

 
 
 

धनबाद :  तेतुलमारी में ट्रेन की चपेट में आने से गया निवासी युवक की मौत

जानकारी के अनुसार गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाव गांव का निवासी सुबोध कुमार सिंह  स्टेशन के समीप पोल संख्या 280/6 के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
 

 Dhanbad : धनबाद जिले के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में गया निवासी  युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाव गांव का निवासी सुबोध कुमार सिंह  स्टेशन के समीप पोल संख्या 280/6 के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

 

परिजनों ने बताया कि सुबोध शनिवार सुबह लगभग 9 बजे घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाना में इसकी सूचना दी गयी.

 

इसी दौरान जीआरपी धनबाद से सूचना मिली कि तेतुलमारी के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है. उसकी पहचान सुबोध के रूप में हुई.

 

जानकारी के अनुसार सुबोध सूरत में निजी नौकरी करता था.  कुछ दिन पहले ही अपने घर (गया) आया था. बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से वह पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में था.

 

घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही