Search

 
 
 

धनबाद : विधवा से शादी की जिद में गोविंदपुर के युवक ने दी जान

 
Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह निवासी अमर गोस्वामी (26 वर्ष) ने अपनी कथित प्रेमिका से शादी करने की जिद में आत्महत्या कर ली. वह विगत 12 अक्टूबर को अपने मामा घर से निकाला था. उसने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि यदि प्रेमिका (विधवा) से उसकी शादी नहीं होती है, तो वह जान दे देगा. हालांकि इस पोस्ट को एक घंटे बाद उसने डिलीट कर दिया था. उसने फेसबुक पर लिखा था कि मैंने उस औरत को बहुत बार समझाया कि मैं मर जाऊंगा, लेकिन उसने भी चाहा कि मैं मर जाऊं. इसके बाद परिजन सकते में आ गए थे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी. 13 अक्टूबर को गोविंदपुर थाना में गुमशुदगी का मामला परिवार वालों ने दर्ज कराया. इसके बाद एसआई सुरबाला भृंगराज व रविरंजन पांडेय ने मामले की छानबीन शुरू की. गांव की ही प्रेमिका से पूछताछ की गई. विधवा प्रेमिका की उम्र करीब 34 वर्ष है और उसे 12 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की  बेटी है. अमर के लापता होने के बाद उक्त विधवा ने भी गोविंदपुर थाना में आवेदन दिया है कि अमर उसे पिछले दो साल से परेशान कर रहा था. गुरुवार रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा जमुआ गांव के समीप एक खेत की झाड़ियों में उसकी सड़ी-गली लाश मिली. परिवार वाले शुक्रवार की सुबह थाना पहुंचे और पहनावा व हाथ के गोदना के आधार पर उसकी पहचान की. अमर गोस्वामी मूल रूप से केलियासोल प्रखंड के लखियाबाद गांव का रहने वाला था. उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण मां-बाप के साथ वह अपने ननिहाल रंगडीह में रहता था. वह मां-बाप की इकलौती संतान था. यह भी पढ़ें : संजीव">https://lagatar.in/sanjeev-khanna-will-be-the-new-chief-justice-of-the-country/">संजीव

खन्ना होंगे देश के नए चीफ जस्टिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही