धनबाद: निरसा में पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई फांसी
Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी पहाड़ी बस्ती निवासी 37 वर्षीय मनोज चंद्र ने घरेलू विवाद में गुरुवार 4 मई की दोपहर घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान पति ने उसकी पिटाई कर दी थी. उसके बाद वह घर से बाहर चले गए. लगभग 1 घंटे बाद वापस लौटने पर पुनः मेरी पिटाई की. पिटाई के डर से वह अपने बच्चों को ले कर घर से बाहर चली गई. कुछ देर बाद आकर घर का दरवाजा खोला तो देखा कि वह छत के एंगल से रस्सी के सहारे झूल रहे हैं. आनन-फानन में फंदे की रस्सी को काटा, परंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. इसके बाद थाना में जाकर मामले की जानकारी दी. मृतक का 7 वर्ष का बेटा एवं 3 वर्ष की बेटी है. मनोज एवं शांति ने प्रेम विवाह किया था. वह मूल रूप से जामताड़ा जिले के नारायणपुर का रहने वाला था. [wpse_comments_template]

Leave a Comment