Baliyapur (Dhanbad) : बेलगड़िया टाउनशिप फेज वन में गुरुवार की रात एक युवक जयकिशन भुइयां (22 वर्ष) ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विजय भुइयां घर में अकेले रहता था. उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं. उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका है. वह रात में खाना खाकर क्वार्टर में सोने चला गया. शुक्रवार की सुबह जब उसका दरवाजा देर तक नहीं खुला, तो पड़ासियों ने इसकी सूचना मासस नेत्री सीमा देवी, मोहन भुइयां के साथ बलियापुर थाना पुलिस को दी. पुलिस के आने पर कमरे का दरवाजा किसी तरह खोला गया, तो जयकिशन का शव फंदे पर लटक रहा था. पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. [wpse_comments_template]
धनबाद : बेलगड़िया टाउनशिप में युवक ने लगाई फांसी
Last Updated: Mar 29, 2024 12:00 AM (IST)