Search

धनबाद : तेज रफ्तार कार के धक्के से युवक घायल

Topchanchi : तोपचांची के बुधनी हटिया के पास 14 जून को एक युवक तेज रफ्तार बलेनो कार (UP 32 KU 3506) की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया. चश्मदीदों के अनुसार कार काफी तेज गति से आ रही थी कि साईकिल लेकर सड़क पार करते युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं. खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची तोपचांची पुलिस ने घायल युवक को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है. कार में सवार परिवार दुर्गापुर से बनारस जा रहा था. हादसे में बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई है. तोपचांची पुलिस ने साइकिल तथा कार को जब्त कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668319&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनबाद : गोमो शीतला माता मंदिर का वार्षिकोत्सव 17 जून से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp