Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर में ओबी डंप की चपेट में आकर युवक घायल

 
Jharia : जोरापोखर थाना क्षेत्र के बरारी पांच नंबर के समीप सोमवार की दोपहर देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना के ओबी डंप की चपेट में आकर एक युवक अखिलेश कुमार सोनार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बरारी 5 नंबर धौड़ा निवासी अशोक सोनार का पुत्र है. दुर्घटना में अखिलेश का दाहिना पैर घुटना के नीचे दो भाग में बंट गया है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे वाहन से तत्काल एसएनएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना का कामकाज ठप करा दिया. लोगो ने बताया कि जयरामपुर पांच नंबर के समीप आउटसोर्सिंग के विस्तारीकरण के लिए जमा ओबी को हटाने का काम चल रहा है. जमा ओबी को बरारी पांच नंबर के समीप डंप किए जाने से वहां ओबी पहाड़ बन गया है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज दोपहर में अखिलेश ओबी डंपिंग स्थल के समीप शौच कर रहा था तभी ओबी डंपिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर नीचे आ गया. उसकी चपेट में आकर अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-collision-between-two-cars-3-relatives-of-bbmku-vc-killed/">गिरिडीह

: दो कारों के बीच टक्कर, BBMKU वीसी के 2 रिश्तेदार समेत 3 की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही