Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 
Mahuda : सड़क दुर्घटना में घायल महुदा पारजोरिया निवासी हरिपद महतो के पुत्र रमेश उर्फ अमन कुमार महतो (24 वर्ष) की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई.  अमन भुरूंगिया के समीप 5 फरवरी को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया था.उसके सिर में गहरी चोट थी. उसका जेपी अस्पताल सरायढेला में चल रहा था. शुक्रवार की देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया. अमन दो भाइयों में छोटा था. दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था. उसकी एक साल की एक बेटी है. मां आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका है. शनिवार की शाम शव घर लाया गया. इसके बाद नागदा स्थित दामोदर नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-additional-secretary-of-coal-ministry-inaugurates-development-center-in-belgaria/">धनबाद

: कोल मंत्रालय के अपर सचिव ने बेलगड़िया में डेवलपमेंट सेंटर का किया उद्घाटन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही