Search

 
 
 

धनबाद: सड़क दुर्घटना में युवक घायल, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

 
Dhanbad: सिंदरी के बलियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना गुड़ीटांड़ सिंदरी सड़क पर बजरंगबली मंदिर के पास हुई. अनियंत्रित 407 वाहन सड़क किनारे खड़े युवक को धक्का मारते हुए एक घर में जा घुसा. युवक की पहचान ढोकरा के बांधटांड़ निवासी दिलीप हेंब्रम के रूप में हुई है. घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. लोगों की मदद से घायल युवक को एसएनएमएमसीएस धनबाद भेजा गया. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस पहुंची और वाहन चालक को पकड़कर थाने ले गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर बलियापुर सिंदरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग अपनी मांगों पर डटे रहे. इसे भी पढ़ें- नई">https://lagatar.in/new-delhi-margaret-alva-will-be-the-oppositions-vice-presidential-candidate/">नई

दिल्ली: मार्ग्रेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर जिप सदस्य उषा महतो, मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो, बलराम महतो और रविश्वर टुडू मौजूद रहे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीडीएस गोदाम का मालवाहक वाहन खाद्यान्न सामग्री खाली कर बलियापुर से वापस रांगामाटी स्थित गोदाम जा रहा था. इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर गुड़ीटांड़ में दिलीप हेंब्रम को धक्का मारते हुए घर में जा घुसा. इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया. इसे भी पढ़ें- डॉलर">https://lagatar.in/dollar-vs-rupee-rahul-gandhi-told-modi-government-should-wakes-up-from-kumbhakarna-sleep/">डॉलर

वर्सेस रुपया, राहुल गांधी का हल्ला बोल, कहा, मोदी सरकार कुंभकर्णीय नींद से जागे
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही