Search

 
 
 

धनबाद : युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

 
Dhanbad :  धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर सोमनगर में एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान रोहित रवानी के रूप में हुई है, जो नूतनडीह सरायढेला का रहने वाला है. शव मिलने की खबर से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने धनबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया. पुलिस को जांच के क्रम में घटना स्थल से थोड़ी दूर पर एक जोड़ी हवाई चप्पल और हत्या में प्रयुक्त पत्थर मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव को देखकर आशंका जतायी जा रही है कि पत्थर से कूचकर युवक की हत्या की गयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/724acc27-e466-4209-adc9-fcfaa1a08a7c.jpeg"

alt="" width="704" height="388" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/e433354b-68b7-46a5-a676-89232f948d1e.jpeg"

alt="" width="692" height="388" /> [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही