Search

 
 
 

धनबादः ईसीएल क्वार्टर में युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति कॉलोनी स्थित ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का नाम काजल राय था. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है.
 
काजल राय की हत्या की सूचना मिलने के बाद घर के बाहर जुटी भीड़.

Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति कॉलोनी स्थित ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का नाम काजल राय था. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. 

 

Uploaded Image

मृतक काजल राय (फाइल फोटो)

 

जानकारी के अनुसार काजल राय देर शाम अपने क्वार्टर पहुंचे थे. उसी दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. पूरी रात युवक घर में अकेला था. रविवार सुबह जब परिजन कीर्तन से लौटे और घर का दरवाजा खोला तो काजल राय का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला.

 

Uploaded Image

काजल राय के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस.

 

घर के भीतर का दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया. उनके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. घटना की सूचना थाना को दी गई. सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही