Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

 
Tundi : मनियाडीह थाना क्षेत्र के जाताखूंटी केंदुआटांड़ निवासी एक युवक बनवारी बास्की का शव पूर्णाडीह पंचायत के भुरकुंडा स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसारा, युवक 15 जनवरी को घर से नन्दानाथ खिचड़ी मेला देखने गया था. लेकिन घर वापस नहीं लौटा.शनिवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने भुरकुंडा स्थित कुएं में शव  तैरता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं  से शव निकलवाया. खबर मिलते ही बनवारी बास्की के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की. शरीर में कई जगह चोट के निशान थे. युवक के दांत भी टूटे हुए थे. मृतक के भाई जीतलाल ने कहा कि बनवारी बास्की की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-water-in-sadar-hospital-operation-of-many-patients-stopped/">धनबाद

: सदर अस्पताल में पानी नहीं, कई मरीजों का ऑपरेशन रुका 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही