Baliapur : बलियापुर (Baliapur) सिंदरी के एसकेफोर में विगत 3 जनवरी मंगलवार को सड़क सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कालीपुर निवासी मासस नेता मंटू महतो के पुत्र हीरालाल महतो उम्र (24 वर्ष) की मृत्यु आधी रात के बाद एसएनएमएमसीएच धनबाद में हो गई. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार 4 जनवरी को शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. माता-पिता व परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. बता दें कि मृत युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. वह 3 जनवरी को बाइक से सिंदरी गया था. उसके साथ गांव का ही 19 वर्षीय बादल महतो भी था. एक मारुति कार ने उसकी बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक पर पीछे बैठा बादल भी जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति में हीरालाल को धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबर पाकर मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो, मासस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, हरे कृष्ण महतो, दिलीप कुमार महतो, आशु पति महतो, रमनी महतो, महादेव महतो, सुरेश महतो, निर्मल महतो, नागेश्वर महतो, आशीष महतो, विजय महतो, कार्तिक, अविनाश महतो, शीतल दत्ता, देवाशीष पांडेय दिलीप महतो, रजत महतो आदि ने शोक शोक संवेदना व्यक्त की है. [wpse_comments_template]
धनबाद: सड़क दुर्घटना में घायल कालीपुर के युवक की मौत
Last Updated: Jan 04, 2023 12:00 AM (IST)