Search

धनबाद : कुष्ठ कॉलोनी के युवक को मिली अमेरिकी क्रूज कंपनी में नौकरी

Jharia : कोयला नगरी झरिया के चार नंबर मोड़ स्थित आशा विहार कुष्ठ कॉलोनी का नाम सुन कर लोग घबरा जाते थे. उस कॉलोनी में जाने से भी कतराते थे. वहां के अधिकतर लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने को विवश हैं. परंतु इसी कॉलोनी के जितेन्द्र मालाकार का बड़े पुत्र राहुल कुमार की नौकरी अमेरिका की क्रूज कंपनी में हो गई है. जितेन्द्र मालाकार स्वयं कैटरिंग स्टाफ के रूप में काम करते हैं. लगभग आठ लाख सालाना पैकेज की नौकरी पाकर राहुल तो खुश है ही, पिता भी पुत्र की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं. जितेंद्र मालाकार ने बताया कि राहुल बचपन से ही होनहार था. 2015 में मैट्रिक करने के बाद बालिका विद्या मंदिर से इंटर की पढ़ाई की. वर्ष 2017 में शाकावा फाउंडेशन की ओर से स्कॉलरशिप हासिल कर आगरा स्थित हेरिटेज कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया. इसके बाद मस्कट और मलेशिया जैसे देशों में ट्रेनिंग ली. राहुल के अमेरिका जाने पर पूरा मोहल्ला खुशी मना रहा है. झरिया के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता भी युवाओं को राहुल से प्रेरणा लेने की सलाह दे रहे हैं. समाजसेवी मिंकी अग्रवाल का कहना है कि एक गरीब घर का लड़का कठिन परिश्रम की बदौलत विदेश की धरती पर भारत का परचम लहरा रहा है. इससे युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए. जिस मोहल्ले में लोग जाना भी नहीं चाहते थे, आज वहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. राहुल कुमार की मां पिंकी देवी ने कहा कि आसमान छूने की तम्मना उसे आज इस मुकाम पर ले आई. कई बाधाएं आई, लेकिन उसने साबित कर दिखाया कि लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है. राहुल के चाचा गोलू मालाकार, दादी शोमारी देवी,  छोटा भाई साहिल व बहन प्रिशिका कुमारी समेत मोहल्लावासियों की खुशी देखते ही बनती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//