Search

 
 
 

धनबाद : भागाबांध में मामूली विवाद में युवक ने चलाई गोली, दहशत

 
Putki : भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक स्तिथ कृष्णा नगर में रविवार की शाम मामूली विवाद के बाद एक युवक छोटू ने दो राउंड फायरिंग कर क्षेत्र मे दहशत फैला दी. फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि कृष्णा नगर निवासी छोटू का विवाद पड़ोस के ही नयन कुमार के साथ खेल मैदान में  हो गया. तू-तू मैं-मैं के बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी. रविवार की शाम नयन जब अपने भाई के साथ बाइक से दूध देने जा रहा था, तभी छोटू अपने साथियों के साथ मिलकर नयन पर फायरिंग कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही भागाबाँध ओपी प्रभारी राजीव तुरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. नयन कुमार के पिता साकेंद्र कुमर ने भागाबांध ओपी में छोटू के खिलाफ लिखित शिकायत की है. परिजनों ने ओपी पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की. ओपी प्रभारी राजीव तुरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-half-a-dozen-shops-reduced-to-ashes-due-to-fire-in-digwadih-market/">धनबाद

: डिगवाडीह बाजार में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही