Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बालासोर रेल हादसे के विरोध में युवा राजद ने पीएम व रेलमंत्री का फूंका पुतला

Maithon : ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के विरोध में चिरकुंडा शहीद चौक पर युवा राजद ने 4 मई की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. युवा राजद के धनबाद जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से दस-दस लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने रेलवे के सुरक्षा कवच पर सवाल उठाते हुए रेलमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में सुनीता सिंह, लालबाबू यादव, हरेराम यादव, दीपक सिंह, विक्रांत मिश्रा, मो. सोनू खान, विक्रम यादव, अजीत सिंह, मोहन यादव, सोनू यादव, सनी, लालू, सुनील रजक, नवाब सिद्दिकी, जॉनी खान, मेहराब खान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-baffled-by-maths-questions-in-jee-advanced-exam-2/">धनबाद

: जेईई एडवांस परीक्षा में मैथ्स के सवालों से चकराए स्टूडेंट्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही