Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: युवा राजद ने एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Maithan : एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष युवा राजद ने 3 जून शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा किये गये वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने किया. बाद में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मौके पर वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ हवा हवाई बातें करती है. मोदी सरकार ने देश की जनता से जो वादे किये थे, वह पूरा नहीं किया गया. विभिन्न योजनाओं के नाम पर केवल घोटाला ही किया गया है. कहा कि अब देश की जनता भाजपा का चरित्र समक्ष गई है और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी. वक्ताओं ने कहा कि आज देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान आंदोलन करने पर मजबूर हैं. खिलाड़ी खुश नहीं, छात्र खुश नहीं, किसान खुश नहीं और न ही सैनिक खुश हैं. चारों तरफ मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी है. मौके पर सुनीता सिंह, राजेश मिश्रा, लालबाबू यादव, किशोरी यादव, बुम्बा माहतो, मो. नौशाद के अलावा बड़ी संख्या में युवा राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही