Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा राजद ने बनाया मानव श्रृंखला

 
ज़िलाध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने दी नगर परिषद कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी
Maithon : चिरकुण्डा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा राजद ने रविवार 13 अगस्त को चिरकुण्डा शहीद चौक के समीप मानव श्रृंखला बनाकर आमलोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ऊर्फ बिट्टू मिश्रा ने कहा कि चिनप में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण जनसुविधाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है. बल्कि रखरखाव के नाम पर जनता के पैसों की लूट हो रही है. बिट्टू मिश्रा ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद कार्यालय को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा था, लेकिन उस पर आजतक कोई पहल नहीं हुई. जिसके विरोध में युवा राजद सोमवार 14 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेगा. कहा कि जरूरत पड़ेगी तो नगर कार्यालय में तालाबंदी भी की जाएगी. कार्यक्रम में सुनिता सिंह, फाल्गुनी महतो, सोनू खान, अजय रवानी, विजय साव, रोहित यादव, सज्जाद अंसारी, मोहन यादव, पंकज रवानी, सन्नी खान, अविनाश पाण्डेय व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-annual-football-competition-organized-at-saraswati-shishu-mandir-shyamdih/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही