Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : युवा राजद ने चिनप के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिला युवा राजद अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 19 जनवरी को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार से मिला. उन्हें 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. कार्यपालक पदाधिकारी के साथ वार्ता में राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बिटू मिश्रा ने शहीद चौक व आंबेडकर चौक पर बना फाउंटेन जल्द शुरू करने, शहीद चौक व नेहरू रोड में बने पार्क को सुचारू रूप से चालू करने, नगर परिषद अंतर्गत सभी मॉडल शौचालयों को शीघ्र चालू करने, शिलान्यास की गईं सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने, चिरकुंडा-बराकर ब्रिज व गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, नालों की सफाई, होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी पर पुर्नविचार करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर मांगों पर कारवाई शुरू नहीं हुई, तो नगर परिषद का घेराव किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में सुनीता सिंह, उपेन्द्र यादव, विक्रांत मिश्रा, सुबोध साव, सोनू खान, मोहन यादव, मो. अब्दुल्ला, सोया अख्तर, सुनिल रजक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officers-should-protect-forests-by-meeting-local-people-dfo/">धनबाद

: स्थानीय लोगों से मिलकर वनों की रक्षा करें अधिकारी- डीएफओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही