Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ युवा राजद का धरना

 
Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर युवा राजद ने 3 जनवरी को चिरकुंडा में बिजली कार्यालय के समक्ष धरना दिया. राजद जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बिट्टू मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बिजली अधिकारी को सौंपा गया. बिट्टू मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों की पूर्ति 15 दिनों के भीतर नहीं हुई तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा. कहा कि पूरे चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में बिजली के पोल व तार जर्जर हालत में हैं. इसे अविलंब दुरुस्त किया जाय. ट्रांसफॉर्मर में हिडेन स्वीच लगाया जाए. बिजली विभाग की लापरवाही से मृत आर्यन खान के आश्रितों को शीध्र मुआवजा देने की भी मांग की. मौके पर राजद नेत्री सुनीता सिंह, लालबाबू यादव, मो. नौशाद, सोनू यादव, सुनील रजक, सोनू खान, रीतेश सिंह, उपेन्द्र यादव, नवाब खान, किशोरी यादव, लक्ष्मी देवी, फरहान खान, मंदा कुमारी, विक्की साहू, आरजू खान, डोमन सिंह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-organization-covered-blankets-to-those-who-spent-the-night-in-sheds-on-the-roadside-and-shops/">

धनबाद : सड़क किनारे व दुकानों के शेड में रात गुजारने वालों को संस्था ने ओढ़ाए कंबल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही