धनबाद: हाई वोल्टेज तार की चपेट में झुलसा युवक, हालत नाजुक
jharia : झरिया (Jharia) धनबाद झरिया मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला में सोमवार 10 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे हाई टेंशन ( वोल्टेज) तार की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया. युवक का नाम चींटी अग्रवाल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस्ताकोला मुख्य मार्ग पर एक मंदिर के बिजली का तार रविवार की रात टूट कर सड़क पर गिर गया था. सोमवार की सुबह उसी तार को जोड़ने के लिए चींटी अग्रवाल पास के एक मकान की छत पर चढ़ा था. वहीं सूखे पेड़ पर चढ़ कर तार जोड़ रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलने लगा. इस दृश्य को देख स्थानीय पारस यादव समेत कई लोगो ने फौरन लकड़ी ( बांस) के सहारे किसी तरह तार से युवक को छुड़ाया. हालांकि तब तक वहपूरी तरह झुलस चुका था. लोग उसे इलाज के लिए एसएनएमसीएच ले गए. हालांकि युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल ले जाने की प्रक्रिया चल रही है. स्थानीय लोगों ने फ़ौरन बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाई. तार के प्रभाव से पेड़ भी धू धू कर जलने लगा. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी. अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची व हालात पर काबू पाया. सूचना मिले पर झरिया थाना की पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment