धनबाद : तोपचांची में वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से जख्मी
Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) थाना क्षेत्र के मानटांड़ चौक पर 12 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक रोहित महतो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया. वह मानटांड़ का ही रहने वाला है. स्थानीय लोग घायल को इलाज के लिए साहूबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. लोगों ने बताया कि युवक रोड पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment