Search

 
 
 

धनबाद : गोंदूडीह कोलियरी में रंगदारी की मांग पर युवक को मारी गोली

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-breeding-and-selling-of-colorful-fish-will-make-women-self-sufficient/">(Dhanbad)

जिले के केंदुआडीह में गोंदूडीह कोलियरी कांटा घर के पास 26 जून को रंगदारी को लेकर चल रहे विवाद में गोलीबारी हुई. इसमें स्‍थानीय निवासी शीतल यादव को गोली लगी है. दूसरे पक्ष ने उसे निशाना बनाकर 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली जांघ में लगी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोंदूडीह कोलियरी कांटा पर रंगदारी को लेकर दो पक्षों में तनाव चल रहा है. जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के 5 गोली चलाने की बात कही जा रही है. जिसमें एक गोली शीतल यादव की जांघ में लगी है. उसे घायल अवस्‍था में लेकर परि‍जन शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज चल रहा है. घायल युवक शीतल यादव ने कहा कि कांटा घर पर कोयला उठाव का काम चल रहा था. तभी करीब 6 की संख्‍या में युवक पहुंचे और रंगदारी मांगने लगे. युवकों ने कहा कहा कि वे लोग रंगदार हैं. पैसा दिए बिना एक टुकड़ा कोयला नहीं उठने देंगे. विरोध करने पर उनलोगों ने पिस्टल निकालकर उसे निशाना बनाकर दनादन 5 गोलियां दाग दी. भगवान का शुक्र है कि सिर्फ एक गोली उसकी जांघ में लगी. बाकी गोलियां इधर-उधर निकल गईं. उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-upset-due-to-lightning-in-chirkunda-in-the-mood-of-jmm-movement/">धनबाद

: भूली में जल संकट के विरोध में पानी टंकी पर चढ़कर धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही