Search

 
 
 

धनबाद : आपसी रंजिश में युवक पर तीन राउंड फायरिंग, जांघ में लगी गोली, आरोपी फरार

धनबाद जिले के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र की धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. भवानी सिंह नामक युवक ने 27 वर्षीय पिंटू पासवान पर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र की धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. भवानी सिंह नामक युवक ने 27 वर्षीय पिंटू पासवान पर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी.

 

एक गोली पिंटू की जांघ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल पिंटू को एसएनएमएमसीएच भेजा गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

बताया जा रहा है कि भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई.

 

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भवानी सिंह ने पिस्टल निकालकर पिंटू पासवान पर तीन राउंड गोली चला दी. इनमें से एक गोली पिंटू की जांघ में लगी.

 

गोली चलने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू पासवान को एसएनएमएमसीएच भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. इ

 

इसी विवाद के दौरान भवानी सिंह ने पिंटू पासवान की जांघ में गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही