Search

 
 
 

धनबाद : युवा खुद को बदलें, भटके नहीं : एम कुमार

 

आईआईटी कैंपस कोचिंग इंस्टीट्यूट में विश्वेश्वरैया जयंती पर कार्यक्रम

Dhanbad : जयप्रकाश नगर स्थित आईआईटी कैंपस कोचिंग इंस्टीट्यूट में 16 सितंबर शनिवार को छात्र जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक एम कुमार ने कहा कि विश्व में निरंतर हो रही नई खोजों और दक्षता प्रर्दशन के इस दौर में छात्रों को जागरूक रहना चाहिए. विज्ञान व उपभोग में निरंतर बदलाव हो रहे हैं. बदलाव की इस कड़ी में खुद को जोड़ें. कहा कि युवा खुद को बदलें, भटके नहीं. मौके पर शिक्षक केडी प्रसाद, अक्षय कुमार, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, प्राची कुमारी, दीपा कुमारी, सुमन कुमारी, रूबी कुमारी, नवीन गोप, सुजल कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही