Search

 
 
 

धनबाद : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्‍प लें युवा- पीएन सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/30-percent-discount-given-in-parcel-fare-from-many-stations-including-dhanbad-station/">(Dhanbad)

महानगर भाजपा ने 23 जून को जनसंघ के संस्‍थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर पार्टी के 1020 बूथों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ. सांसद पीएन सिंह ने बरटांड़ में सिटी सेंटर के पास स्थित श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश हित में अपने प्राण न्‍योछावर कर दिए. युवा इससे सीख लेते हुए उनके बताए  मार्गदर्शन पर चलने का संकल्‍प लें. यही उनके प्रति‍ सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी. समारोह में विधायक ढुल्लू महतो, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रागिनी सिंह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के संयोजक मानस प्रसून सहित अन्य नेता शामिल हुए. जिले के सभी पार्टी नेताओं ने अपने-अपने बूथों पर आयोजित समारोह में भाग लिया. इस मौके पर डॉ. मुखर्जी के बलिदान के कारणों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए रास्‍ते पर चलने का संकल्‍प लिया गया. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि‍ महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रास्‍ते पर चलकर ही समर्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो सकेगा. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भी विचार व्‍यक्‍त किए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/lean-manufacturing-system-should-be-implemented-in-the-hardcoke-industries-of-dhanbad-rajeev-sharma/">धनबाद

के हार्डकोक उद्योगों में लीन मैन्‍युफैक्‍चरिंग सि‍स्‍टम लागू हो- राजीव शर्मा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही