Search

 
 
 

धनबाद : पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लें युवा- पीएन सिंह

 

रेलवे ऑफिसर्स क्लब रांगाटांड़ में कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad : धनबाद के रांगाटांड़ स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे. सांसद अपने संबोधन में  अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि यह स्वनियोजन के साथ दूसरे लोगों को रोजगार देने वाली योजना है. केंद्र की मोदी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए 13000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.

अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने किया है आवेदन

एमएसएमई के अधिकारियोंने बताया योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसमें 18 तरह के परंपरागत ट्रेड का चयन किया गया है.एमएसएमई धनबाद के सहायक निदेशक सह कार्यक्रम के संयोजक सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टेकहोल्डर्स को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देना और उनकी शंकाओं का समाधान करना है. एमएसएमई धनबाद के सहायक निदेशक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ू, गुड़िया और खिलौने, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले कारीगर व शिल्पकारों को शामिल किया गया है. चयनित लाभार्थियों को 5-7 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्हें 500 रुपए प्रतिदिन की दर से स्टाइपेंड भी मिलेगा. प्रशिक्षण के बाद उन्हें टूल किट के लिए 15 हजार रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रथम चरण में एक लाख रुपए तक का ऋण व दूसरे चरण में दो लाख रुपए तक का कोलेटरल फ्री ऋण (5 प्रतिशत ब्याज की दर से) की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम में एमएसएमई के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव, एसएलबीसी रांची के डीडीएम अनिल जगदीश यादव, एलडीएम अमित कुमार, सीएससी रांची के वरिष्ठ प्रबंधक शशिशंकर शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू, सीएससी के जिला प्रबंधक मो. अंजर हुसैन, एमएसएमई धनबाद के राकेश कुमार, एसके झा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-stopped-production-of-bccl-dahibadi-project//">धनबाद

: ग्रामीणों ने बीसीसीएल दहीबाड़ी परियोजना का उत्पादन ठप कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही