Search

 
 
 

धनबाद :  टीबी से पीड़ित युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

 
Baghmara :  बाघमारा (Baghmara) बरोरा थाना क्षेत्र की माथाबांध मंदरा बस्ती में 37 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार 8 जुलाई की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक का नाम सहेन्द्र सिंह है. पैतृक निवास सासाराम (बिहार) में है. विगत तीन चार माह से माथाबांध स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था. ससुर का नाम लक्ष्मण बेलदार है. ससुराल में ही दैनिक मजदूरी करता था और झोपड़ीनुमा घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गया. शनिवार की सुबह देखा तो साड़ी के फंदे में लटका हुआ था. बरोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मृत युवक टीबी बीमारी से ग्रस्त था. वह खुद व ससुराल वाले बेहद गरीब हैं. आर्थिक तंगी और बीमारी की वजह से तनाव में था. कुछ दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था. ससुर भी दिहाड़ी मजदूर है. फ़िलहाल वह भी लकवा ग्रस्त है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/businessmen-of-dhanbad-divided-on-the-basis-of-political-parties-movement-is-weakening/">धनबाद

के व्यवसायी राजनीतिक दलों के आधार पर बंटे, कमजोर पड़ रहा आंदोलन [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही