Search

 
 
 

धनबाद : नहीं मिला रोजगार तो आंदोलन करेगा युवा बेरोजगार मंच

 

 बैठक में दी गई आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को चेतावनी

Dhanshar : विश्वकर्मा आउटसोर्सिंग में रोजगार की मांग को लेकर युवा बेरोजगार मंच ने असंगठित मजदूरों के साथ धनसार में मंगलवार 1 अगस्त को बैठक की. बैठक में आंदोलन की घोषणा की गई. मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग खुलने से बलास्टिंग और प्रदूषण की मार स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ रही है. इसलिए रोजगार मे स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए. अगर स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. एक सप्ताह के अंदर मशाल जुलूस निकाला जाएगा. इसके बाद भी आउटसोर्सिंग प्रबंधन नहीं माना तो परियोजना का काम ठप कर दिया जाएगा. साथ ही भूख हड़ताल भी की जाएगी. इस बीच मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बैठक में शिव शंकर सिंह, पप्पू सिंह, नागेंद्र सिंह, सोनू धाड़ी, रवि दास, सुनिल पासवान, नाथु चौधरी, प्रदीप कुमार, बबिता देवी, फुलझरिया देवी, चंद्रकला देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही