Search

 
 
 

धनबाद : दामोदर में डूब रहा था युवक, लोगों ने बचाया, इलाज के दौरान मौत

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) के गोशाला ओपी क्षेत्र के हेटकांड्रा निवासी युवक शक्ति सिंह 26 अप्रैल की दोपहर दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर पानी से बाहर निकाला. गंभीर स्थिति में उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पड़ोसियों के अनुसार, शक्ति सिंह दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करता था. उसे नशे की लत भी थी. घटना के समय दामोदर नदी में नहा रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि शक्ति सिंह अचानक डूबने लगा. उनलोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला और परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पहले चासनाला सीएचसी भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. शक्ति सिंह के परिवार में पत्नी, बूढ़ी मां व दो बच्चे हैं. बेटे की उम्र 8 वर्ष और बेटी की 4 वर्ष है. वह नशे में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. इससे तंग आकर पत्नी अपने मायके गिरीडीह चली गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-staged-a-sit-in-at-baijna-colliery-for-23-point-demands-shouting-slogans/">धनबाद

: मजदूरों ने 23 सूत्री मांगों को लेकर बैजना कोलियरी में दिया धरना, नारेबाजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही