Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मूर्ति विसर्जन करने आया युवक बराकर नदी में डूबा, शव बरामद

Advertisement
Advertisement
घटना के 15 घंटे बाद घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मिला शव, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Maithon : चिरकुंडा क्षेत्र के सोनारडंगाल, डुमरकुंडा के युवक गौतम साव (32) की मौत बराकर नदी में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान डूबने से हो गई. घटना शनिवार 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है. रविवार 24 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे गौतम साव का शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरे सोनारडंगाल डुमरकुंडा में मातम छा गया है. [caption id="attachment_766869" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/NADI-GHAT-272x82.jpg"

alt="" width="272" height="82" /> बराकर नदी घाट पर जुटी भीड़[/caption] जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में डुमरकुंडा के ग्रामीण भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने बराकर नदी घाट पहुंचे थे. मूर्ति विसर्जन करने के दौरान गौतम डूबने लगा. उसे बचाने के लिए 7-8 अन्य लोग नदी में कूदे. नदी में पानी का बहाव तेज़ होने के कारण बचाने के लिए गये लोग भी डूबने लगे. किसी तरह सभी लोग नदी से बाहर निकले. गौतम साव की बाइक नदी किनारे खड़ी पायी गयी है. उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन रविवार की सुबह तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था. घटना की खबर मिलते ही सोनारडंगाल, डुमरकुंडा व आसपास के लोगों की भीड़ नदी घाट पर जमा हो गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-37th-installation-cum-charter-night-ceremony-of-lions-club-baghmara-concluded/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : लायंस क्लब बाघमारा का 37वां पदस्थापना सह चार्टर नाइट समारोह संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही