Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दामोदर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Jharia : झरिया (Jharia) थाना क्षेत्र के भौरा स्थित जहाजटांड़ बस्ती के युवक सुनील हाड़ी का शव 2 अप्रैल की सुबह दामोदर नदी से बरामद किया गया. सुनील हाड़ी शनिवार की शाम नदी में नहाने गया था जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. सुनील के कपड़े व चप्पल नदी घाट के समीप पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और भौरा ओपी प्रभारी जीतेंद्र कुमार को दी. वार्ड पार्षद और ओपी प्रभारी गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे. गोताखोर कई बार नदी में उतरे, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा के कारण शव का पता नहीं चला. रविवार की सुबह शव नदी में तैरता मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, सुनील हाड़ी के घर में कोराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/clash-between-two-groups-of-prisoners-in-dhanbad-mandal-jail-bell-rang-8-times/">धनबाद

मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, 8 बार बजी पगली घंटी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही